राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती के उपलक्ष्य में सामाजिक न्याय विभाग एवं म.प्र. जन अभियान परिषद विकासखंड मंडला के संयुक्त तत्वावधान में मद्यनिषेध दिवस पर नशामुक्ति संकल्प कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम माहिष्मती घाट एवं नवांकुर संस्था धेनुबाड़ी गौरक्षण समिति सेमरखापा अचली में हुआ।जिला समन्वयक ने कहा कि 2 से 8 अक्टूबर तक मद्यनिषेध सप्ताह का उद्देश्य युवाओं में नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूकता लाना है। कार्यक्रम में नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर जिला समन्वयक श्री सुशील बर्मन, विकासखंड समन्वयक श्री संतोष कुमार झारिया, सामाजिक सुरक्षा विस्तार अधिकारी श्री पीयूष पांडेय सहित परामर्शदाता एवं मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के बीएसडब्ल्यू, एमएसडब्ल्यू छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


