ग्राम ककराना स्थित रेवा सेवा स्वास्थ्य केंद्र परिसर में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद एवं नर्मदा समग्र के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय नवांकुर सखी स्वरोजगार प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन हुआ। कार्यशाला में 33 प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।

प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को नारियल की रस्सी से नर्सरी पाउच, बेस मैट, डोर मैट, नेक पिलो तथा मिट्टी से जी-फिल्टर बनाने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य महिलाओं को स्थानीय संसाधनों के माध्यम से स्वरोजगार से जोड़कर आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाना रहा।

समापन अवसर पर प्रतिभागियों को प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र एवं पौधे प्रदान किए गए तथा नए प्रतिभागियों को प्रशिक्षण किट वितरित की गई।