गांधी जयंती के अवसर पर अंबेडकर वार्ड में स्वच्छता एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान स्वच्छता कर्मियों का सम्मान कर उनके योगदान की सराहना की गई। नगर विकास प्रस्फुटन समिति के सदस्यों एवं नागरिकों ने प्लास्टिक मुक्त परिसर का सामूहिक संकल्प लेते हुए सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने और पर्यावरण हितैषी थैलों का उपयोग करने का संकल्प लिया। साथ ही वार्ड में स्वच्छता गतिविधियां संचालित कर नागरिकों को कचरा निर्धारित स्थान पर डालने एवं सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रम में सेक्टर प्रभारी, समिति अध्यक्ष, सचिव, सदस्य एवं जिला समन्वयक उपस्थित रहे।
वन-पर्यावरण
अंबेडकर वार्ड में स्वच्छता कर्मियों का सम्मान, प्लास्टिक मुक्त परिसर का लिया संकल्प

कालचक्र डेस्क · अलीराजपुर · 2 अक्टूबर 2026 · 1 मिनट



