राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम (RKSK) अंतर्गत “सक्षम साथिया–सशक्त समुदाय अभियान” के तहत जिला स्तरीय साथिया समागम का आयोजन जिला पंचायत सभा गृह में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती संघमित्रा गौतम एवं अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं माँ सरस्वती के पूजन से किया गया।

समागम में किशोर स्वास्थ्य के प्रमुख मुद्दों, शिक्षा, करियर जागरूकता एवं सकारात्मक सोच पर मार्गदर्शन दिया गया। साथिया की भूमिका एवं जिम्मेदारियों के साथ उमंग स्वास्थ्य केंद्र, मन कक्ष एवं मनहित एप की उपयोगिता की जानकारी दी गई। साथिया द्वारा गीत, कविता, रोल प्ले, पेंटिंग एवं सफलता की कहानियां प्रस्तुत की गईं। बाल विवाह पर नाटक एवं RKSK थीम आधारित पेंटिंग विशेष आकर्षण रहे। उत्कृष्ट कार्य करने वाले साथिया, आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं सहित स्टाफ को प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए।