सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा कलेक्टर कार्यालय के ऑडिटोरियम में अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी उप संचालक सुश्री निर्मला कलमे ने की, जबकि पूर्व प्राचार्य अरविंद गेहलोत विशेष अतिथि रहे।
इस अवसर पर नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के 130 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों का पुष्पहार, शाल, श्रीफल एवं उपहार भेंटकर सम्मान किया गया। वक्ताओं ने वरिष्ठ नागरिकों को परिवार एवं समाज की अमूल्य धरोहर बताते हुए उनके अनुभवों और मार्गदर्शन के महत्व पर प्रकाश डाला। साथ ही वरिष्ठ नागरिकों को भरण-पोषण अधिनियम, सामाजिक सुरक्षा पेंशन एवं कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा उनकी समस्याएं भी जानी गईं।






