कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर ने बताया कि जनपद पंचायत कट्ठीवाडा के ग्राम चांदपुर में दिनांक 03 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं को संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा मौके पर सुना जाएगा तथा पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ दिलाने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
कलेक्टर श्रीमती माथुर ने संबंधित अधिकारियों को शिविर में उपस्थित रहकर ग्रामीणों की समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
शिविर में जनपद पंचायत चांदपुर के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायतों चाँदपुर,अकोला, डुगरगाँव,गुडा, साजनपुर,अम्बाडबेरी, बोकडिया, फलियामाऊ, झडोली, मोरधी, मोरियागॉव, साभरा,आगलगोटा के निवासियों की समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।
उन्होंने क्षेत्र के ग्रामीणों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत करें और मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का लाभ उठाएं।



