मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरूवार को वीडियों कान्फ्रेंस के माध्यम से पिछडा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा संचालित प्रदेश के जिला स्तरीय 106 पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक कन्या एवं बालक छात्रावासों में 08 करोड़ 61 लाख रूपये की लागत से नव निर्मित मेस का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश के 106 जिला स्तरीय पोस्ट मैट्रिक छात्रावासों में मेस की सुविधा प्रदान की गई है।
जिससे 09 हजार विद्यार्थियों को इसका लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता एवं स्वादिष्ट भोजन की उपलब्ध सुनिश्चित कराई गई है। मेस के संचालित होने से विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए पर्याप्त समय उपलब्ध हो सकेगा। मुख्यमंत्री ने छात्रा से किया संवाद
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने छात्रावास की छात्रा निशा यादव से संवाद करते हुए पूछा कि मेस की व्यवस्था होने से आपको कैसा लग रहा है। इस पर छात्रा ने कहा कि मेस के संचालन हो जाने से काफी खुशी हो रही है। जिससे पढ़ाई के लिए पर्याप्त समय मिल सकेगा। इस सुविधा के लिए हम सभी छात्राएं मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित करते है।
जिला स्तरीय 50 सीटर पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक कन्या छात्रावास अशोकनगर में मेस शुभारंभ का जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री साकेत मालवीय,सांसद प्रतिनिधि श्री हरिओम नायक,श्री हरि सिंह रघुवंशी,श्री संजीव भारिल्य,मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग महामंत्री श्री रविन्द्र लोधी,श्री रामवीर धनोरिया,सहायक संचालक पिछडा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग श्री शिवप्रताप सिंह रघुवंशी एवं छात्राएं उपस्थित रही।