कृषि विज्ञान केंद्र डिंडौरी के सभागार में कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया की अध्यक्षता में कृषि विभाग की विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप संचालक कृषि डॉ. राजेश सिंह चौहान, कृषि विज्ञान केंद्र की वैज्ञानिक डॉ. गीता सिंह, सहायक संचालक कृषि सहित विकासखंडों के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी एवं कृषि विस्तार अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में कलेक्टर ने विभागीय योजनाओं एवं किसानों से संबंधित विभिन्न कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत फसल सर्वे, धान की फसल में भूरा फुदका (बीपीएच) एवं बैक्टीरियल लीफ ब्लाइट (बीएलबी) से हुई क्षति, स्वामित्व योजना, फार्मर आईडी एवं एग्रीस्टैक की प्रगति की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने लंबित कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने तथा मैदानी स्तर पर कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने एम.पी. किसान पोर्टल एवं कृषि मैपर से संबंधित कार्यों को आगामी 10 दिवस में शत-प्रतिशत पूर्ण करने तथा सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता से त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने को कहा।

कलेक्टर ने प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना से संबंधित कार्यों को भी निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए किसानों को योजनाओं का समय पर लाभ दिलाया जाए। साथ ही किसानों से संबंधित शिकायतों के त्वरित निराकरण एवं मैदानी स्तर पर योजनाओं की सतत निगरानी करते हुए प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।