ग्राम रयपुरा, जिला डिंडौरी की श्रीमती दुर्गावती तेकाम नाबार्ड शक्ति स्वसहायता समूह की सदस्य हैं। उन्होंने समूह से ₹40 हजार का ऋण लेकर मशीन सेंटर की दुकान शुरू की। मेहनत और लगन से उन्होंने ऋण की पूरी राशि चुका दी।
दुकान को आगे बढ़ाने के लिए श्रीमती दुर्गावती तेकाम ने समूह से पुनः 60 हजार का ऋण लिया है। मशीन सेंटर से उन्हें प्रतिमाह लगभग ₹10 हजार की आय प्राप्त हो रही है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार आया है और वे आत्मनिर्भरता की ओर आगे बढ़ रही हैं।
श्रीमती दुर्गावती तेकाम ने स्वरोजगार का अवसर उपलब्ध कराने और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए प्रधानमंत्री जी एवं मुख्यमंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।

