राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत तेजस्वनी स्वसहायता समूह से जुड़ी श्रीमती सरला साहू ने बैंक से ₹1 लाख का ऋण प्राप्त कर ब्यूटी पार्लर का व्यवसाय शुरू किया। व्यवसाय से प्राप्त आय से उन्होंने बैंक ऋण की पूरी राशि भी जमा कर दी है।

श्रीमती सरला साहू ने बताया कि स्वसहायता समूह के माध्यम से मिले ऋण से उन्हें स्वरोजगार शुरू करने का अवसर मिला। वर्तमान में ब्यूटी पार्लर से उन्हें प्रतिमाह लगभग ₹10 हजार की आमदनी हो रही है। उन्होंने कहा कि इस योजना से उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है और वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।

उन्होंने स्वरोजगार का अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त किया।