सेवा से संकल्प अभियान के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सोंडवा परियोजना अंतर्गत बाजार फलिया स्थित आंगनवाड़ी केंद्र पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हजारीबाई खरत ने की।

कार्यक्रम में हितग्राहियों को महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न सेवाओं एवं योजनाओं की जानकारी दी गई तथा प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया गया। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं को विभागीय योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए प्रोत्साहित किया गया। साथ ही हितग्राहियों से संवाद कर शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया |

पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हजारीबाई खरत द्वारा बच्चों एवं महिला हितग्राहियों को फल एवं मिठाई का वितरण कर पोषण माह की शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम में वृक्षारोपण एवं स्थानीय पौष्टिक व्यंजन प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग सोंडवा परियोजना की पर्यवेक्षक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं उपस्थित रहीं।