सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन-2027 के अंतर्गत सिकल सेल रोग से प्रभावित मरीजों को आयुष एड-ऑन थेरेपी के रूप में आयुर्वेदिक औषधियों का वितरण सुनिश्चित किया जा रहा है। जिले में आयुष विभाग द्वारा किए जा रहे औषधि वितरण एवं प्रगति की टी.एल. बैठक में नियमित रूप से समीक्षा की जाएगी।

जिले में सिकल सेल रोग से प्रभावित मरीजों को निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया (एस.ओ.पी.) के अनुसार आयुर्वेदिक औषधियों का वितरण किया जाए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, आलीराजपुर द्वारा उपलब्ध कराई गई सूची में कुल 1344 सिकल सेल प्रभावित रोगियों के नाम शामिल हैं।

जिला आयुष अधिकारी द्वारा बताया गया कि जिले में सिकल सेल रोगियों को आयुष एड-ऑन थेरेपी का लाभ निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार उपलब्ध कराने तथा पात्र रोगियों तक औषधियों की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए विभागीय स्तर पर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। उक्‍त जानकारी जिला आयुष विभाग द्वारा दी गई।